Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यूएई के नेताओं ने हवाई दुर्घटना में बहादुरी दिखाने के लिए फ्लाईदुबई के चालक दल को सम्मानित किया।

    अक्टूबर 28, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट लगभग 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश करता है।

    अक्टूबर 27, 2026

    ईरान युद्ध के कारण उर्वरक की बढ़ती कीमतों से अफ्रीकी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।

    अक्टूबर 27, 2026
    • ऑटोमोटिव
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • जीवन शैली
    • विलासिता
    • समाचार
    • खेल
    • तकनीकी
    • यात्रा
    • संपादकीय
    नई सूचनानई सूचना
    • होमपेज
    • संपर्क करें
    नई सूचनानई सूचना
    मुखपृष्ठ » Fintech Forward बहरीन में वापसी करने और अक्टूबर 2025 में अपने तीसरे एडिशन में वित्त के सबसे प्रभावशाली नेताओं को जमा करने के लिए तैयार है
    ACCESS Newswire

    Fintech Forward बहरीन में वापसी करने और अक्टूबर 2025 में अपने तीसरे एडिशन में वित्त के सबसे प्रभावशाली नेताओं को जमा करने के लिए तैयार है

    जून 5, 2025
    Facebook WhatsApp Telegram Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Reddit VKontakte

    Fintech Forward 2025 will be programmed by Economist Impact and hosted by the Bahrain Economic Development Board

    मनामा, बहरीन / ACCESS न्यूज़वायर / 3 जून, 2025 / बहरीन साम्राज्य Fintech Forward के अपने तीसरे एडिशन के लिए तैयारी कर रहा है, जिसका आयोजन बहरीन इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड (Bahrain EDB) द्वारा किया जाएगा और कार्यक्रम की रूपरेखा इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट द्वारा तैयार की जाएगी। पेमेंट्स, फिनटेक और व्यापक फ़ाइनेंशियल इकोसिस्टम के बेहतरीन व प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाकर, Fintech Forward ने खुद को एक अग्रणी क्षेत्रीय कार्यक्रम के तौर पर स्थापित किया है, जहां इंडस्ट्री के अग्रणी, निवेशक, और वित्तीय खिलाड़ी ज्ञान का आदान-प्रदान करने, महत्वपूर्ण सफ़लताओं का जश्न मनाने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आते हैं।

    क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय सेवा कार्यक्रम, Fintech Forward 2025 (FF25) का आगामी एडिशन, 8-9 अक्टूबर को एग्ज़िबिशन वर्ल्ड बहरीन में आयोजित किया जाएगा, और यह कार्यक्रम बहरीन के सेंट्रल बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा और Bahrain FinTech Bay द्वारा समर्थित होगा।

    मुख्य भाषणों, पैनल चर्चाओं और इंटरैक्टिव सेशन्स के साथ, इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में फिनटेक के लिए अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला जाएगा और साथ ही ऐसी प्रमुख सफलताओं को भी उजागर करेगा जिनसे प्रेरणा ली जा सकती है। “इंटीग्रेशन का युग: फिनटेक का परिपक्व युग” के बैनर तले आयोजित, FF25 में दुनिया भर के फिनटेक एक्सपर्ट्स, फ़ाइनेंशियल फ़र्म्स, सरकारें और नियामक एक साथ आएंगे, ताकि वे उभरते विषयों पर चर्चा कर सकें, अपने विचार साझा कर सकें और ज्ञान का आदान-प्रदान कर इंडस्ट्री को और आगे बढ़ा सकें। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री से जुड़े बहुत सारे विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसमें तेज़ विकास से स्थायी परिपक्वता की ओर बदलाव, अंतर्निहित इंफ़्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजियों का उभरना, व्यवधान के मुकाबले विश्वास, विनियमन, और इंटीग्रेशन पर फ़ोकस करना, साथ ही नियामकों, सार्वभौम निवेशकों और पारंपरिक बैंकों के बीच स्थायी और बढ़े हुए सहयोग शामिल हैं।

    इस वैश्विक आयोजन के मेज़बान देश बहरीन में एक मज़बूत फ़ाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर है जो पारंपरिक बैंकिंग को क्रिप्टो अस्सेट्स, डिजिटल पेमेंट्स और ओपन बैंकिंग सॉल्यूशन्स सहित इनोवेटिव फिनटेक फ़र्म्स के साथ जोड़ता है। बहरीन का सेंट्रल बैंक (CBB), जो देश का एकमात्र नियामक संस्थान है, उसने अपने समर्पित फिनटेक इनोवेशन यूनिट और अग्रणी नियामक फ़्रेमवर्क्स के ज़रिये फिनटेक इनोवेशन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। CBB का ऑनशोर रेगुलेटरी सैंडबॉक्स, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका (MENA) क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों को नई टेक्नोलॉजियों के परीक्षण और विकास के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जो एक लचीले और कंप्लायंट फिनटेक इकोसिस्टम के विकास को सपोर्ट करता है।

    पिछले एडिशन्स की सफ़लता के आधार पर, जिसमें दुनिया भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया था, Fintech Forward ने खुद को इंडस्ट्री के लीडर्स के लिए जानकारी शेयर करने, सहयोग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय फिनटेक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रमुख मंच के तौर पर स्थापित किया है।

    Fintech Forward 2025 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और अपनी रुचि दर्ज कराने के लिए कृपया वेबसाइट परजाएं। पार्टनरशिप के लिए मीडिया यहां रजिस्टर कर सकता है।

                                                                                                # समाप्ति #

    और ज़्यादाजानकारीके लिएसंपर्ककरें:

    अब्दुलेला अब्दुल्ला
    संचार विभाग
    आर्थिक विकास बोर्ड
    फ़ोन: +973-39798919
    ई-मेल: internationalmedia@bahrainedb.com

    बहरीनआर्थिकविकासबोर्ड (Bahrain EDB) के बारेमें

    बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड (Bahrain EDB) एक निवेश प्रोत्साहन एजेंसी है, जिसे बहरीन साम्राज्य में निवेश आकर्षित करने की समग्र जिम्मेदारी सौंपी गई है, और यह ऐसी पहलों का समर्थन करती है जो निवेश माहौल को बेहतर बनाने में सहायक हों।

    Bahrain EDB सरकार, वर्तमान और संभावित निवेशकों के साथ मिलकर कार्य करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बहरीन का निवेश माहौल आकर्षक बना रहे, और यह देश की प्रमुख क्षमताओं को उजागर करता है और यह पहचानने में सहायता करता है कि निवेश के माध्यम से आगे आर्थिक विकास के अवसर कहाँ उपलब्ध हैं।

    Bahrain EDB कई आर्थिक क्षेत्रों पर फ़ोकस करता है जो बहरीन के प्रतिस्पर्धी फ़ायदों का लाभ उठाते हैं और महत्वपूर्ण निवेश के अवसर प्रदान करते हैं। इन क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, ICT और पर्यटन शामिल हैं। Bahrain EDB के बारे में और ज़्यादा जानकारी के लिए, www.bahrainedb.com पर जाएं।

    स्रोत: बहरीन आर्थिक विकास बोर्ड

    संबंधित पोस्ट

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    सितम्बर 8, 2026

    ने रास अल खैमाह में नया व्यापार केंद्र का उद्घाटन किया

    जून 30, 2026

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में एंटरप्राइज़-रेडी एजेंटिक AI सेवाओं के लिए मिला स्थान

    मई 14, 2026
    आज की ताजा खबर

    यूएई के नेताओं ने हवाई दुर्घटना में बहादुरी दिखाने के लिए फ्लाईदुबई के चालक दल को सम्मानित किया।

    अक्टूबर 28, 2026

    अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात / कॉनसिनसर / – संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 30 सितंबर को हुई विमान दुर्घटना में…

    माइक्रोसॉफ्ट लगभग 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश करता है।

    अक्टूबर 27, 2026

    रेडमंड, वाशिंगटन / RankWire.AI / – माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों के एक बड़े समूह को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वॉलंटरी बायआउट) की पेशकश कर रहा है, क्योंकि वह एक महंगी कृत्रिम बुद्धिमत्ता अवसंरचना के निर्माण और पूंजी…

    ईरान युद्ध के कारण उर्वरक की बढ़ती कीमतों से अफ्रीकी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है।

    अक्टूबर 27, 2026

    दोहा, कतर / AfricaWire.IO / – संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ व्यापार अधिकारी ने चेतावनी दी है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध से जुड़ी उर्वरक और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अगले साल पूरे अफ्रीका में फसलें प्रभावित हो सकती…

    ब्रिक्स सांसदों ने नई दिल्ली में आयोजित मंच पर मोदी से बातचीत की

    अक्टूबर 27, 2026

    नई दिल्ली, भारत / AsiaWire.IO / – नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। मोदी और प्रतिनिधिमंडल ने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। यह मंच…

    © 2023 नई सूचना | सर्वाधिकार सुरक्षित
    • होमपेज
    • संपर्क करें

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.